भारत ने स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में 72 पायदान की लंबी छलांग मारी

176

राष्ट्रीय जजमेंट

भारत के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है। दरअसल, भारत ने स्पीडटेस्ट ग्लोबल इंडेक्स में 72 पायदान की लंबी छलांग मारी है और सीधा 47वीं पोजिशन हासिल की है। इस बड़ी सफलता को हासिल करने के बाद हर देशवासी गर्व महसूस कर रहा है। इस कड़ी में भारत ने जापान और ब्रिटेन जैसे देशों को पीछे छोड़ा है।बता दें कि, देश में 5 जी सर्विसेज को इसी साल की शुरुआत में पूरी तरह से शुरू कर दिया गया था। देशवासी अब इस सर्विस का इस्तेमाल करने तेज रफ्तार इंटरनेट स्पीड का मजा ले रहे हैं। बता दें कि, 5 जी सर्विसेज शुरू होने के बाद डाउनलोड स्पीड में काफी बदलाव देखे गए हैं। जो कि यूजर्स के लिए जरूरी थे।ब्रॉडबैंड और मोबाइल इंटरनेट नेटवर्क की स्पीड की जानकारी देने वाली कंपनी ओकला की रिपोर्ट से ये जानकारी सामने आई है। इसके बाद देशवासी बड़ा गर्व कर रहे हैं। भारत में 5 जी सर्विसेज शुरू होने के बाद से मोबाइल स्पीड में 3.59 परसेंट की तेजी देखी गई थी जो औसत डाउनलोड स्पीड सितंबर 2022 में 12.87 एमबीपीएस हुआ करती थी। जो बढ़कर अगस्त 2023 में 50.21 एमबीपीएस हो गई।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More