बारिश ने मचाई तबाही ,जगह जगह हुआ जलजमाव

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

महाराष्ट्र के नागपुर में गुरुवार से लगातार बारिश हो रही है। शनिवार को यहां 4 घंटे में ही 4 इंच यानी 100 मिलीमीटर बारिश हो गई। अंबाझरी लेक ओवरफ्लो होने के कारण निचले इलाकों में पानी घुस गया है। इससे शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर बताया कि NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। अब तक करीब 500 लोगों का रेस्क्यू किया गया है। राहत बचाव के लिए सेना की दो यूनिट पहुंची हैं।

मौसम विभाग ने नागपुर सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में आज भी बारिश की संभावना जताई है। मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है।मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश और दिल्ली में मानसून ने अपना कोटा पूरा कर लिया है। मध्यप्रदेश में 1 सितंबर से 22 सितबंर तक औसत 923 मिमी बारिश होती थी। इसमें 927.5 मिमी बारिश हो चुकी है। दिल्ली में 531.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। 22 सितंबर तक 532.3 मिमी बरसात हो चुकी है।

बिहार के 4 जिलों में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 7 जिलों में यलो अलर्ट है। पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। हालांकि, बिहार में अब तक औसत से 28% कम बारिश हुई है। 1 जून से 22 सितंबर तक बिहार में 938.6 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 671.4 मिमी बारिश ही हुई है। 24 सितंबर से बाद फिर से मौसम बदलने की संभावना है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More