दुष्कर्म कर महिला की हत्या का मामला जंगल में नग्न अवस्था में शव बरामद

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बरेली: फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव पंबड़िया के समीप गुरुवार सुबह एक खेत में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव पंबड़िया के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए। एक खेत से दुर्गंध आ रही थी। इस पर ग्रामीणों वहां देखा तो दंग रह गए। वहां महिला का शव पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर महिला के कपड़े पड़े मिले। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शव एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।फतेहगंज पश्चिमी इलाके से सटे शाही थाना क्षेत्र में 19 जून से 22 जुलाई के बीच तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई थीं। अलग-अलग गांव की तीन महिलाओं के शव खेतों में मिले थे। वारदात में कई समानताएं थीं। दो महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन पुलिस एक भी वारदात का आरोपी नहीं पकड़ पाई है। वहीं अब फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आई है। ग्रामीण शाही क्षेत्र की घटनाओं से जोड़कर इसे देख रहे हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More