25 जनवरी आज का राशिफल

0

मेष

पॉजिटिव – आप अपनी बुद्धिमानी से सब संभालने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को साथ काम करने वालों से मदद मिलेगी। आगे बढ़ने का दौर है। जो काम आपको दिया जाएगा, उसे आप निपटा लेंगे।
आप जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रख सकते हैं। लोगों की समस्या सुलझाने से आने वाले दिनों में आपको फायदा हो सकता है।
नेगेटिव – नौकरी या बिजनेस में किसी मामले को लेकर विवाद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशानी, भाग-दौड़ और टेंशन बढ़ने की संभावना है। अपने ही लोग आप से उलझ सकते हैं। नजदीकी संबंधों में कोई अनचाही घटना होने की संभावना है। घर और कार्यक्षेत्र दोनों जगह का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। अचानक धन हानि के योग हैं। सावधानी से वाहन चलाएं।
क्या करें – घर या आसपास के किसी बच्चे को 1 सिक्का देकर घर से निकलें।

वृष

पॉजिटिव –  गोचर कुंडली में चंद्रमा आपकी राशि से पांचवीं राशि में है। इससे आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। आगे बढ़ने के नए मौके आपको मिल सकते हैं। आप जिससे भी बात करेंगे, उसे अपनी राय से सहमत कर सकते हैं। आपके दिमाग में नए विचार आ सकते हैं। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है। विवाह प्रस्ताव भी आज आपको मिल सकते हैं।  बिजनेस में भी बदलाव का मन बन सकता है।
नेगेटिव – आपके लिए दिन उठापटक वाला भी हो सकता है। कुछ कठिन मामलों  के कारण बेचैनी रहेगी। संतान से थोड़ी परेशानी हो सकती है। सामाजिक और सामूहिक कामों से आपको दूर रहना होगा। किसी बात की ज्यादा जिद भी न करें। संतान के मामले में किसी तरह का डर भी बना रह सकता है।
क्या करें –  मुनक्का दाख खाकर घर से निकलें।

मिथुन

पॉजिटिव –  जिसमें आपको बहुत ही शांति से काम करना पड़ेगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुनें। कोई दोस्त या प्रेमी आपको सरप्राइज दे सकता है। लोग आपका ध्यान अपनी ओर खींचने की कोशिश करेंगे। प्रेमी से अपने मन की बात कह दें। आपको रोमांस के अवसर मिल सकते हैं। काम निपटाते जाएंगे और आप प्रसन्न हो जाएंगे। आपकी जिम्मेदारियां भी आज बढ़ सकती हैं।
नेगेटिव – व्यस्तता रहेगी। कागजी काम पर ध्यान देना होगा। अपनी प्लानिंग किसी के सामने न रखें। खर्चे पर कंट्रोल नहीं होने से परेशान हो सकते हैं। थोड़ा तनाव भी महसूस होगा। कुछ नया करने की कोशिश न करें। आप अपनी बात जितनी जोर से कहेंगे, समस्या सुलझने के बजाय उतनी ही  उलझ सकती हैं। फालतू खर्चा होने की संभावना है। पैसों के मामले आपकी उलझनें बढ़ सकती हैं। उधार लेन-देन करने से बचें।
क्या करें  – शक्कर या चावल खा कर घर से निकलें।

कर्क

पॉजिटिव – आज आप कोई अनबन या उलझा हुआ मामला सुलझाने की कोशिश कर सकते हैं। इसमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। पुरानी बातें छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें।  कोई ऐसी बात या परिस्थिति आपके सामने आ सकती है जिससे आपकी सोच बदल जाएगी।
यह बदलाव आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए दिन सकारात्मक हो सकता है। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि आपके नाम होने की भी संभावना बन रही है। प्रेम संबंध और गहरे हो सकते हैं।
नेगेटिव – बिजनेस और रिश्तों के मामले में थोड़ा दबाव हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई साफ फैसला करने में परेशानी हो सकती है। किसी खास व्यक्ति से जलन की भावना भी हो सकती है।
क्या करें – गोशाला के लिए दान दें। गाय को प्रणाम करें।

सिंह

पॉजिटिव – आज आपको किसी खास काम में दोस्‍तों की मदद मिल सकती है। महत्वपूर्ण मामलों पर लोगों से बातचीत का मौका भी मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। दिनचर्या में कुछ बदलाव भी आपको करने पड़ सकते हैं।
दोस्तों के साथ ज्यादा समय बीतेगा। किसी तरह का दबाव या काम का बोझ कम हो सकता है। पार्टनर से संबंध सुधर सकते हैं। पार्टनर आपको पूरा समय देगा। आप अच्छा बोलकर अपने काम पूरे करवा लेंगे।
नेगेटिव – हल्की बेचैनी सी रहेगी। भाग-दौड़ ज्‍यादा हो सकती है। किसी को उधार पैसा देने से आपकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। पैसों के मामले में सोच-समझकर फैसले लें।
क्या करें – दूध पीकर घर से निकलें।

कन्या

पॉजिटिव – नौकरी-धंधे का तनाव खत्म हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि में है। आज आप सफल भी हो सकते हैं। पैसों की स्थिति पर आज आपको गंभीरता से ध्यान देना होगा।
किसी उलझी हुई स्थिति में लोगों से बातचीत करने से आपको समाधान मिल सकता है। आपको पैसों के क्षेत्र में कुछ नए मौके मिल सकते हैं। आपको कोई भी काम सोच-समझ कर ही करना होगा। कुछ कारणों से पुरानी बातें आपको याद आ सकती हैं।
नेगेटिव – आज आपको सुस्ती या बेचैनी महसूस हो सकती है। खानपान पर ध्यान देना होगा। सफलता के लिए उतावले न हो तो ही अच्छा है। लापरवाही के कारण आप अपना ही नुकसान करवा सकते हैं। महंगी चीजें गुम होने या उनका नुकसान होने का योग बन रहा है। आज आपको  सावधान रहना होगा। कुछ महंगी चीजें भी आप खरीद सकते हैं। ऑफिस या फील्ड में कुछ मामले उलझ भी सकते हैं और आप उनको सुलझाने में बिजी रहेंगे।
क्या करें – पूर्व दिशा में अपने इष्ट देवता को प्रणाम कर के ही कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करें।

तुला

पॉजिटिव – किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। समझदारी से काम लें। चंद्रमा गोचर कुंडली के बारहवें भाव में हैं। ऑफिस में आपको कोई नया काम दिया जा सकता है। खुद को तैयार रखें। यात्रा के भी योग बन रहे हैं। किसी पुराने विवाद में समझौता हो सकता है। संतान और शिक्षा की तरफ आपका ध्यान रहेगा।
नेगेटिव – आपके लिए दिन थकाने वाला हो सकता है। काम के प्रति अपनी एकाग्रता भंग न होने दें। आज आप किसी व्यक्ति को लेकर ज्यादा घबराहट भी महसूस कर सकते हैं। छिटपुट झुंझलाहट और रुकावटें भी आज आपको सामने आ सकती हैं। अपनी मर्जी से व्यवहार या कोई काम करेंगे तो नुकसान हो सकता है। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। जीवनसाथी से अनबन होने के योग बन रहे हैं। व्यसनों से दूर रहें। फालतू दिखावा भी न करें।
क्या करें – तुलसी पत्र खा कर घर से निकलें।

वृश्चिक

पॉजिटिव –  ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं और आपको इसका फायदा मिल सकता है। दोस्तों के साथ कोई कार्यक्रम भी बन सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार करने की कोशिश करें। कोई बड़ा फैसला आज आप ले सकते हैं। बिजनेस के नए मौके आपको मिलेंगे। कुछ मामलों में अनुभवी लोगों से सलाह लेकर ही फैसला करें। आपके दिमाग में जो सवाल चल रहे हैं, उनके जवाब अपने आप मिल सकते हैं। धैर्य रखें। आज आपको काम की कोई खास बात पता चल सकती है।
नेगेटिव – आगे बढ़कर लोगों से बातचीत करने में संकोच न करें। कोई काम शुरू करने के लिए जरूरी कॉन्फिडेंस की कमी भी आपको महसूस हो सकती है। कोई फैसला अपनी कल्पना के आधार पर करने से भी आपको नुकसान हो सकता है। धन लाभ या फायदे को लेकर आपके मन में किसी तरह का शक भी हो सकता है।
क्या करें – सफेद रूमाल का उपयोग करें और मोजे भी सफेद ही पहनें।

धनु

पॉजिटिव – आज कोई भी काम न टालें। आपको अपने नौकरी या बिजनेस के टारगेट पर ही पूरा ध्यान देना चाहिए। एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करें। नए व्यक्ति से मुलाकात या दोस्ती होने के योग बन रहे हैं। बुजुर्गों की मदद करनी होगी। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा, परिवार की मदद से ही आपकी आर्थिक समस्या सुलझ सकती है। दिल और दिमाग पर कंट्रोल करने की कोशिश करें।
नेगेटिव –  नकारात्मक प्लानिंग से दूर रहना होगा। किसी काम को करने में संकोच, कॉन्फिडेंस की कमी या सुस्ती महसूस हो सकती है। आप अनमने भी हो सकते हैं। आपको इस बारे में सावधान रहना होगा कि लोग आपका गलत फायदा न उठा लें।
क्या करें – नेगेटिव विचार आने पर अपने इष्ट देवता का ध्यान करें।

मकर

पॉजिटिव –  कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। आपकी योजनाओं को समर्थन मिल सकता है। बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी संभावना है। किस्मत भी साथ देगी। आपको  सकारात्मक रहना होगा। आप कंपनी के किसी काम का बजट भी बना सकते हैं। प्रेमी के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शांत रहें। नए लोगों से मुलाकात से सफलता मिल सकती है।
नेगेटिव – आक्रामक ढंग से कोई काम न करें। फिर भी जरूरी हो तो सावधानी से करें, वरना नुकसान हो सकता है। कुछ मामले आपको अपने विरूद्ध भी लग सकते हैं। मकान-भूमि, प्लॉट संबंधी काम पूरे होने में परेशानी आ सकती है।
 क्या करें – सुबह-सुबह केसर या हल्दी का दूध पिएं।

कुंभ

पॉजिटिव – नए लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। किसी खास काम की शुरुआत करने की कोशिश आप कर सकते हैं। आपको धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। कुछ पुरानी योजनाओं पर काम नहीं हुआ था, उन पर काम शुरू करने की कोशिश करें। आपके आसपास जो भी होता हो, उस पर नजर रखें। अपने काम पर ध्यान दें। आप आज वही करते रहेंगे, जो आपका मन कहेगा।
नेगेटिव – साझेदारी के कामों में सावधानी रखनी होगी। कामकाज निपटाने की प्लानिंग में बार-बार न बदलाव न करें। रोजमर्रा और पार्टनरशिप के कामों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं। कुछ मामलों में भी सावधानी रखनी जरूरी है। पुरानी परेशानियां रह सकती हैं। फालतू किसी और का काम करने के झंझट में न पड़ें। जोश में आकर कोई जोखिम भी न लें। किसी से कोई वादा न करें।
क्या न करें – घर से निकलने के बाद पीछे मूड कर न देखें।

मीन

पॉजिटिव –  पुराने किए हुए कामों से आज आपको फायदा मिल सकता है। कोई पुराना बिल या अहसान आज आप चूका सकते हैं। पुराना दोस्त भी अचानक आपके काम आ सकता है। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिल सकता है।
नेगेटिव – जो भी काम आपके लिए खास हैं, वो निपटाने में आपको सावधानी रखनी होगी। आपकी मेहनत बढ़ सकती है। कोई निजी समस्या है, तो आपको उससे संबंधित महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। अपने ही किसी दोस्त से टकराव होने की स्थिति बन सकती है। किसी से पैसों से जुड़ा कोई वादा न करें। निवेश की प्लानिंग भी न बनाएं। आसपास या साथ के लोगों को पैसों से जुड़ी कोई भी राय देने से बचें।
क्या करें – घर से निकलते वक्त पहले बायां (लेफ्ट) पैर बाहर निकालें।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More