हरियाणा: कुरुक्षेत्र जिले के झांसा शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली युवती ने बताया कि वह टीचर है और घर पर ट्यूशन पढ़ाती है। उसके पास रोहित, गौतम और विशाखा ट्यूशन पढ़ते थे। 4 साल पहले रोहित और गौतम ने ट्यूशन पढ़ना छोड़ दिया था, मगर उनकी बहन विशाखा उसके पास BA की पढ़ाई करती है। वह उसके पास इंगलिश और हिस्ट्री पढ़ रही है।
युवती ने बताया कि एक महीने बाद शादी होने वाली है, जिस वजह से उसने इमोशनली इंस्टाग्राम पर फॉलो करने के लिए कहा, मगर उसने ऐसा करने से मना किया। मना करने पर भी उसने रिक्वेस्ट भेजकर फॉलो करने के लिए कह दिया। 2 दिन बाद उसने उसे फिर रिक्वेस्ट भेजी और साइड में मैसेज भेजा, जिसमें उसकी 2 वीडियो पर गंदा गाना लगा था।
युवती के अनुसार, उसने विशाखा को गाना डिलीट करने के लिए बोला तो उसने 20 हजार मांग कर ब्लैकमेल किया। गाना उसकी आईडी पर डाला गया था। उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों भाई-बहन ने मिलकर उसकी एक और वीडियो पर गंदा गाना लगाकर आईडी पर डाल दिया।थाना झांसा के प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसमे साइबर सेल की मदद ली जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Comments are closed.