आगरा: ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर करीब 11 बजे जूता-चप्पल ठीक करने वाले मोची ने एक शिक्षक के पेट में सूजा घोंप दिया।दीपक बिहार टेढ़ी बगिया निवासी उमेश चंद एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे कॉलोनी में एक मोची चप्पल-जूते सिलने की आवाज लगा रहा था। घर के पास आने पर उन्होंने बुलाया। चप्पल में बद्धी डालने के लिए उससे कहा चप्पल देखने के बाद मोची ने हां कर दी।
उन्होंने उससे दूसरे लाल रंग की बद्धी दिखाने के लिए कहा तो मोची नाराज हो गया। उमेश चंद का गिरेबान पकड़कर जमीन पर गिरा लिया। मारपीट करते हुए बैग से सूजा निकालकर उमेश चंद के पेट में घोंप दिया। वह घायल हो गए। शोर सुनकर आई पत्नी और पड़ोसियों ने उमेश चंद को मोची से बचाया। उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रांस यमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि केस दर्ज कर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
Comments are closed.