मध्य प्रदेश: उमरिया जिले के भरौला में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हितग्राही कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शुभम ट्रैवल्स शहडोल की बस पाली बीरसिंहपुर (उमरिया) के भतौरा गांव से लोगों को लेकर कार्यक्रम स्थल जा रही थी। घाघरी ओवरब्रिज पर दो पहिया वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित हो गई। बस पलटते ही लोगों में चीख-पुकार मच गई। शहडोल संभाग आयुक्त राजीव शर्मा ने बताया कि 3 लोगों की मौत हुई है।कांग्रेस के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में मुख्यमंत्री से मिलकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना है कि हादसा आरटीओ की लापरवाही और कंडम बस की वजह से हुआ है।हादसे के बाद रोड पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी के मुताबिक, घटना में 3 लोगों की मौत हुई है। 8 लोगों को उमरिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ लोगों को जबलपुर रेफर किया गया है। एडीजीपी डीसी सागर, कमिश्नर राजीव शर्मा सहित कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक अस्पताल पहुंचे हैं। घायलों से हादसे की जानकारी ले रहे हैं।कार्यक्रम स्थल से 5 किमी पहले यह हादसा हो गया। 21 लोग घायल हुए हैं।
Comments are closed.