जम्मू:संभाग के किश्तवाड़ में एक बड़े हादसे की खबर है। यहां ढंगडेरू इलाके के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया है।जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पक्कलढुल पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी और मजदूर एक वाहन में सवार होकर इखाला से सिबड़भत्ती को जा रहे थे। इस दौरान बीच मार्ग में ढंगडेरू के पास वाहन हादसे का शिकार हो गया।
इसमें सात लोगों की जान चली गई और दो को गंभीर चोटें आई हैं।एसएसपी किश्तवाड़ खलील पोसवाल ने कहा कि हादसे का पता चलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। वाहन में दस लोग सवार थे। तीन घायल को अस्पताल भर्ती कराया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। कर्मचारियों और कंपनी प्रबंधकों से भी बात की गई है। पीड़ितों के परिजनों को तुंरत मदद किए जाने के लिए कहा गया है। हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है।
आगे की जांच की जा रही है।केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने किश्तवाड़ हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट किया कि उन्होंने किश्तवाड़ जिला उपायुक्त से बात कर हादसे की जानकारी ली है और जरूरत अनुसार हर संभव दिए जाने का आग्रह किया है।घायलों को आवश्यकता के अनुसार जिला अस्पताल किश्तवाड़ या जीएमसी डोडा में स्थानांतरित किया जा रहा है। जरूरत के मुताबिक हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।’
Comments are closed.