पार्षद की जीत के जश्न पर दो युवको द्वारा धमकी देने का वीडियो वायरल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गाजियाबाद: साहिबाबाद टीला मोड़ थाना क्षेत्र के पसौंडा में एआईएमआईएम पार्षद की जीत के बाद निकाले गए जुलूस का एडिट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें वीडियो के वॉयस ओवर में कहा गया कि 15 मिनट के लिए पुलिस को हटा लो, तो बता देंगे कि किसमें कितना दम है। वायरल वीडियो के आधार पर टीला मोड़ पुलिस को उपनिरीक्षक मुकेश कुमार सुमन ने मुकदमा कराया है। वीडियो में मोहम्मद साहिल और सद्दाम नाम के दो युवकों पर धमकी देने का आरोप है। वायरल वीडियो मोहम्मद साहिल नाम के युवक की इंस्टाग्राम आईडी से वायरल किया गया।

इसमें सड़क पर खड़े युवकों के हाथ में एआईएमआईएम के झंडे जबकि बाइक सवार समर्थकों के पास भी झंडे नजर आ रहे हैं। वीडियो मतगणना दिवस के दिन की बताया गया है। पुलिस की जांच में पता चला कि वीडियो पार्षद की जीत के बाद निकाले गए जुलूस की है। वीडियो में वॉयस ओवर से धमकी भरा संदेश एडिट किया गया है, जिसे तैयार करने के बाद सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपलोड किया गया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर टीला मोड़ थाने में सद्दाम और मोहम्मद साहिल पर मुकदमा दर्ज किया है। जांच के बाद आरोपियों की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More