गोरखपुर: जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर के पास बुधवार को ऑटो का इंतजार कर रही आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है।जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके में रहने वाली एक 14 वर्षीय किशोरी गोरखनाथ इलाके के एक प्रतिष्ठित स्कूल में आठवीं की छात्रा है। वह रोजाना ऑटो से स्कूल जाती-आती है। बुधवार सुबह छह बजे के करीब ऑटो के इंतजार में फर्टिलाइजर गेट के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी आया और अश्लील बातें करते हुए छेड़खानी करने लगा।
आरोपी ने छात्रा से कहा कि तुम मेरे छूने का बुरा मत मानो। इससे छात्रा डर गई और घर की ओर भागी। घर जाकर उसने आपबीती बताई, जिसके बाद उसके पिता थाने पहुंच गए। पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।उसकी हरकतों से परेशान होकर 22 साल का बेटा और पत्नी उससे अलग रहते हैं। पुलिस ने छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Comments are closed.