पुलिस मेहरबान ,बेखौफ होकर फर्राटा भरते हैं मोरंग लदे ओवरलोड ट्रैक्टर

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली कस्बे में प्रतिदिन क्षमता से अधिक ओवर लोड मोरंग से लदे ट्रैक्टर फर्राटा भरते हुए नजर आते हैं। यमुना तटवर्ती क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मौरंग माफिया स्थानीय प्रशासन के नजरों के सामने से खनिज विभाग को चूना लगाने का काम कर रहे है।

लाल सोना मौरंग माफियाओं का रहस्यमय तरीके से यह खेल फतेहपुर जिले के चांदपुर थाना क्षेत्र अमौली कस्बे में प्रतिदिन सज रही अवैध मोरंग मंडी का खेल बहुत ही खुले ढंग से निरंतर चालू रहता है। जो आज भी अपनी चरम सीमा पर है।

खनन माफियाओं का आलम यह है कि, उनकी क्षेत्रीय प्रसाशन से सेटिंग इतनी जबरदस्त है कि सुबह से ही खुलेआम अमौली कस्बे के गोड़इनपुर रोड सहित अन्य स्थानों में दर्जनों के हिसाब से, सुबह से ही मोरंग की मंडी बड़े पैमाने पर सजती है। यह खेल प्रतिदिन चलता है। इस खेल को अंकुश लगाने वाले अफसर सब कुछ जान कर भी अंजान बने बैठे है। चांदपुर पुलिस के नाक के नीचे से रोजाना सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर बड़े पैमाने पर मोरंग ढोते हुए राजस्व को चूना लगाते हैं। कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरो से जमकर मोरंग ओवर लोडिंग का कार्य किया जा रहा है। ओवर लोडिंग पर नम्बर प्लेट भी नही लगी होती है |

 प्रसाशन इन पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। ओवरलोड के नाम पर अहम भूमिका निभाने वाली खाकी स्वयं ओवर लोड के मकड़ जाल में उलझी है। सूत्रों की माने तो चांदपुर पुलिस के नाक के नीचे से ओवर लोड ट्राला दिन रात फर्राटा भरते नजर आते है। लेकिन स्थानीय प्रशासन सब कुछ जानते हुए अनजान बना बैठा है। देखना यह है कि चांदपुर पुलिस क्या कार्यवाही करती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More