आयुक्त कार्यालय में कमिशनर आर पी सिंह की पहल पर इंडियन बैंक ने लगाया वाटर कूलर

फरियादियों को शीतल पेय जल के लिए नही होना पड़ेगा विवश|

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

बांदा/आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा के कैंप कार्यालय में मयूर भवन सभागार के बाहर गर्मी में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हेतु एक वाटर कूलर स्थापित किया गया है, जिसका शुभारंभ आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल बांदा आरoपी oसिंह ने किया। इस वाटर कूलर की स्थापना इंडियन बैंक के सहयोग से सीएसआर फंड के अंतर्गत की गई हैl आयुक्त आर पी सिंह ने कहा की मंडल मुख्यालय के जिलो से आने वाले फरियादियों को शीतल पेय जल की समस्या से जुझना पड़ रहा था,

उन्होंने इंडियन बैंक के सहयोग से उक्त व्यवस्था करने के लिए बैंक के अधिकारियो का आभार व्यक्त करते हुए कहा की मेरे अनुरोध पर बैंक ने एक पुण्य का कार्य किया है |इस अवसर पर अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह एवं  घनश्याम कुमार मंडल प्रमुख इंडियन बैंक तथा  विनोद पांडे अग्रणी जिला प्रबंधक उपस्थित रहेl

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More