थाना मोहन गार्डन के स्टाफ ने 17 मामलों में शामिल रहा एक आरोपी को देशी पिस्टल के साथ दबोचा

नई दिल्ली: दिल्ली के द्वारका जिले के थाना मोहन गार्डन के स्टाफ ने गश्त के दौरान अवैध पिस्टल और चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक अपराधी गिरफ्तार को गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार आरोपी की पहचान 25 वर्षीय अनुज निवासी सैनिक एन्क्लेव, मोहन गार्डन के रुप में हुई है। आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। आरोपी आदतन अपराधी है।

द्वारका जिले के एडिशनल डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि बारह मई को, थाना का स्टाफ क्षेत्र में गश्त पर थे। पेट्रोलिंग के दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे स्टाफ 55 फुटा रोड, मोहन गार्डन पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल से आता देखा। पुलिस को देखकर उसने मोटरसाइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया। पर स्टाफ ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक जिंदा कारतूस के साथ एक देशी पिस्टल बरामद हुई है।

पूछताछ में उसने अपना नाम व पता अनुज बताया। अवैध पिस्टल और एक जिंदा कारतूस की बरामदगी पर थाना मोहन गार्डन में आर्म्स एक्ट में एक मामला दर्ज किया गया। बरामद मोटरसाइकिल का सत्यापन करने रणहोला थाना क्षेत्र से चोरी की पाई गई। आरोपों पहले सेंधमारी, चोरी और शस्त्र अधिनियम के 17 मामलों में शामिल रहा है। फ़िलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More