भागलपुर:शादी होते ही एक दुल्हन की मांग उजड़ गई। उसकी मांग में सिदूर भरने वाला महज 2 घंटे तक ही उसका पति बन कर रहा सका। अचानक उसकी मौत हो गई। आननफानन में अस्पताल ले भी गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि हृदय गति रुकने से मौत हो गई। उसका हार्ट रप्चर हो गया। इस कारण उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद लड़का और लड़की पक्ष के लोग स्तब्ध रह गए। पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है। इस घटना के बाद में सुन रहा, वह दंग रह जा रहा। 30 साल के युवक की इस तरह मौत होगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं होगा। घटना बुधवार की देर शाम भागलपुर के मीरजान्हत शीतला स्थान स्थित मातेश्वरी विवाह भवन की है।
Comments are closed.