माँ से छेड़छाड़ कर रहे शराबी आरोपियों का विरोध करने गए बेटे की जमकर पिटाई

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आगरा: ट्रांस युमना थाना क्षेत्र के नगला किशनलाल में एक महिला से छेड़छाड़ की गई। विरोध करने आए बेटे को भी दबंगों ने पीट दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह 23 अप्रैल को ट्रांस यमुना से अपने घर नगला किशनलाल जा रही थी।

रास्ते में एक कार्यक्रम चल रहा था। वहीं कुछ युवक शराब पी रहे थे। गुजरने के दौरान वे लोग छेड़छाड़ करने लगे। बेटे ने विरोध किया तो उसे पीट दिया। लोगों के एकत्रित होने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।ट्रांस यमुना थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More