बाबा का नगला गांव निवासी 18 वर्षीय करन बैंड में काम करता था। बीती 22 अप्रैल की रात वह थाना क्षेत्र के ही भवनपुरा गांव में एक शादी सामारोह में बैंड बजाने गया था। रात करीब 12 बजे साथियों ने उसे देखा तो वह कहीं नहीं दिखा। काफी तलाश करने के बाद जब पता नहीं चला तो साथियों ने इसकी जानकारी परिजन को दी।
खबर पाकर परिजन भी उसकी तलाश में जुट गए। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस भी तलाश में जुट गई। गुरुवार की सुबह कुएं से बदबू आ रही थी। उधर से गांव के लोग निकले तो बदबू आने पर कुएं में झांककर देखा। कुएं में एक शव पड़ा दिखाई दिया।
इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शव देखकर परिजन ने उसकी पहचान अपने बेटे करन के रूप में की। पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। थानाध्यक्ष अवनीत मान ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।
Comments are closed.