आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम झा अपने साथियों सहित भाजपा में हुए शामिल

नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं सांसद मनोज तिवारी की उपस्थिति में आज आम आदमी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बलराम झा, पूर्व निगम प्रत्याशी पूनम बलराम झा, प्रतिभा झा और राम प्रकाश शर्मा, संजय कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता हरीश खुराना, भाजपा जिला अध्यक्ष मोहन गोयल भी उपस्थित थे।

वीरेन्द्र सचदेवा न बलराम झा को पटका पहनाकर भाजपा परिवार में स्वागत किया और कहा कि आज आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता खुद को ठगा हुआ महसूस करता है और आज स्वयं आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर गर्व महसूस कर रहा है लेकिन केजरीवाल के डर से कुछ बोल नहीं पा रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी के अंदर कार्यकर्ताओं की बोलने की आजादी छीन ली गई है। उन्होंने कहा कि सवाल यह भी है आज जो पूरी दिल्ली को ठग रहा है वह अपने लोगों को भी ठग रहा है।

सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल ने क्रांति की बात की, परिवर्तन की बात की और नए-नए सपने दिखा कर सभी को ठग लिया और आज वे भ्रष्टाचार की राजनीति करने पर उतर चुके हैं। शराब के मामले में भी वही हुआ अपने फायदे के लिए केजरीवाल ने अपने लोगों को ठगा। उन्होंने कहा कि भाजपा जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को लेकर अभी चल रही है उसे अंजाम तक पहुंचा कर रहेगी। जिस जनता ने केजरीवाल को कुर्सी पर बैठाया है वही जनता केजरीवाल को उनकी सच्चाई से रुबरु करवाएगी।

मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा की लड़ाई दिल्ली में एक ऐसी पार्टी के खिलाफ है जो झूठ बोलकर और जनता को धोखा देकर सत्ता पर काबिज हो गई है। आज उस पार्टी का एक-एक भ्रष्टाचार सामने आ रहा है और दिल्ली के लोगों के साथ केजरीवाल दिल्ली के भविष्य के भी शत्रु है। उन्होंने कहा कि बलराम झा का भाजपा में शामिल होने से आज हर उस आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता को शुकून मिल रहा होगा जो अपने ही अरविंद केजरीवाल से ठगा हुआ महसूस कर रहा होगा। भाजपा दिल्ली की जनता के सपनों की दिल्ली बनाकर रहेगा।

बलराम झा ने कहा कि जिसने भी अरविंद केजरीवाल को अपनी मेहनत और संघर्षों के दम पर आगे बढ़ाया केजरीवाल ने उन्हीं लोगों को ठगने का काम किया है। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और उनके कुशल नेतृत्व से प्रभावित होकर मैं भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More