बस से टक्कर के बाद ट्राला बस के ऊपर चढ़ जाने से चार यात्रियो की मौत अन्य घायल

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

लखनऊ: अयोध्या कोतवाली अंतर्गत गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बूथ नंबर चार के पास स्थित रघुकुल रेस्टोरेंट के निकट शुक्रवार रात करीब आठ बजे पीओपी लदा ट्राला यात्रियों से भरी निजी बस को टक्कर मारते हुए बस के ऊपर पलट गया। हादसे में दर्जनों यात्री बस में फंस गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर लोगों को बाहर निकाला व अस्पताल पहुंचाया। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई और 17 यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बस में करीब 45 यात्री सवार थे। वहीं घटना के बाद हाईवे पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया।

अयोध्या के डीएम नितीश कुमार ने देर रात बताया कि 12 लोगों को अस्पताल भेजा गया है। हादसे में कुछ जानें गई हैं। रेस्क्यू का काम खत्म हो गया है। क्रेन की सहायता से ट्राले को हटाने के बाद बस में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। दर्शननगर मेडिकल कालेज में तीन व जिला अस्पताल में एक यात्री ने दम तोड़ दिया। जबकि मेडिकल कालेज में 13 व जिला अस्पताल में चार यात्रियों का इलाज चल रहा था। सीएमओ डॉ अजय राजा ने बताया कि मेडिकल कालेज में तीन व जिला अस्पताल में एक यात्री की मौत हुई।

दोनों जगहों पर 17 घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के हाईवे के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बस से घायलों को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने क्रेन के माध्यम से बस व ट्रक को हटाना शुरू किया।वहीं, घटना के बाद मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए और पुलिस के साथ बचाव कार्य किया। दूसरी ओर हादसे में बाल-बाल बचे यात्रियों ने बताया कि बस में करीब 45 यात्री सवार थे, जिसमें 30 बैठे थे, जबकि अन्य खड़े थे। अधिकतर यात्री अंबेडकरनगर जनपद के थे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More