भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के बैनर तले मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय के नेतृत्व में बुधवार को नियोजन नीति के विरोध में टावर चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।सैकड़ों की संख्या में भाजपा व भाजयुमो के नेता कार्यकर्ता झंडा मैदान में एकत्रित हुए। यहां से रैली के माध्यम से हेमंत सोरेन मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए सभी टावर चौक पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया।इस बाबत युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं के वर्तमान और भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, जिसे लेकर आज पूरे झारखंड में बंदी का आह्वान किया गया था। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार युवाओं को भ्रमित करने का काम कर रही है। लेकिन यहां के युवा अब जाग चुके हैं इसीलिए वे अपने अधिकार को मांगने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के मदद से हेमंत सोरेन ने सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब राज्य के युवा उन्हें सत्ता से उखाड़ फेकेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि हेमंत सोरेन ने सत्ता पाने के लिए चुनावी घोषणा में 1 साल के अंदर राज्य के युवाओं को 5 लाख नौकरी देने का वादा किया था। उन्होंने कहा था कि नहीं दिया गया तो युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा, नहीं तो राजनीतिक से सन्यास दे देंगे। हेमंत सोरेन के कार्यकाल का लगभग 4 साल बीतने को है, लेकिन इस 4 साल के दौरान सिर्फ राज्य के युवाओं को हेमंत सोरेन ने ठगने का काम किया है।कहा,नौकरी के नाम पर हेमंत सोरेन सत्ता हासिल कर अपना परिवार चला रहे हैं। कहा कि अपने अधिकार को जब युवा मांगने के लिए उनके आवास का घेराव करने जाता है तो पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया जाता है। उन्होंने छात्राओं पर किए गए लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की।मौके पर जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय,कुमार सौरव,आलोक सिन्हा,आकाश सिंह, मनोज पासवान, शंभू शर्मा,विवेक गुप्ता, शुभम पांडेय,गौरव विश्वकर्मा,अमित तरवे,गौतम तिवारी समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्तागण मौजूद थे।
झारखंड बंद के दौरान बुधवार को पुलिस ने 199 युवकों को गिरफ्तार किया।जिसमें राजधानी रांची में 82,जमशेदपुर में 41,चाईबासा में 19,धनबाद में 9 और संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ में सबसे अधिक 48 युवाओं को गिरफ्तार किया गया।नियोजन नीति को लेकर युवकों ने राज्य सरकार द्वारा घोषित 60/40 की नीति के खिलाफ किए जा रहे आंदोलन के दूसरे दिन बुधवार को राज्यव्यापी बंद की घोषणा की थी।
Comments are closed.