14 जनवरी आज का राशिफल

0
मेष राशि: सूर्य का परिवर्तन सुखद व उत्साहवर्धक होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
वृष राशि: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक मामलों में सचेत रहें।
मिथुन राशि: आपकी राशि से आठवें सूर्य होगा। नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें। अधीनस्थ कर्मचारी या पड़ोसी से तनाव मिल सकता है।
कर्क राशि: स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। रोजगार की दिशा में सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
सिंह राशि: रोग और विरोधी सक्रिय होंगे। हनुमान जी की उपासना आपके लिए हितकारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्या राशि: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला राशि: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
वृश्चिक राशि: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
धनु राशि: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।
मकर राशि: आपकी राशि पर सूर्य के आने से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
कुंभ राशि: आपकी राशि से 12वें सूर्य केतु की युति होगा, जिससे दाम्पत्य जीवन के प्रति सचेत रहें। कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा।
मीन राशि: भागदौड़ होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More