राष्ट्रीय सेवा संघ के नेतृत्व में निशुल्क साप्ताहिक रसोई भोजन का वितरण

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

सुल्तानपुर: जिले में अग्रणी सामाजिक संगठन राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में निःशुल्क रसोई भोजन वितरण के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में गुरुवार को देर शाम लगभग 250 मरीजों तीमारदारों तथा जरूरतमन्दो निःशुल्क भोजन वितरण किया गया।तत्पश्चात रेलवे स्टेशन पर लगभग 50 जरूरतमंद यात्रियों को निःशुल्क रसोई के तहत भोजन वितरण किया गया।

भोजन पाकर चेहरे खिल उठे।के एन आई के पूर्व प्राचार्य डॉ राधेश्याम सिंह और हनुमान मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने भोजन वितरण का शुभारंभ किया।इस अवसर पर डॉ राधेश्याम सिंह ने कहा भूखे पेट रहने वाले जरूरत मन्दो को भोजन कराना संसार का सबसे पुनीत कार्य है।राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ की उक्त कार्य को निरन्तर करने के लिए तत्पर है। हनुमान मंदिर के पुजारी संजय मिश्रा ने कहा राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सर्व धर्म सम्भाव की जिस नीति को लेकर लोगो के हितार्थ कार्य किया जा रहा निश्चित रूप से सराहनीय कार्य है।

मेरा सहयोग सदैव संघ के साथ रहेगा।अध्यक्ष मेराज अहमद ने कहा कि निःस्वार्थ और निःशुल्क भोजन वितरण कार्य करने से आत्म संतुष्टि की अनुभूति होती है।इस कार्यक्रम के प्रमुख सहयोगियों में अमान उल्ला खान,निज़ाम मास्टर ,विजय निगम ,बृजेश मिश्र ,सिकन्दर वर्मा, जितेंद्र मौर्य,नोमान खान, सुफियान खान,कपिल कांत सुफियान खान श्रीवास्तव, इस्लाम खान पप्पू,भोलू,चुन्ने इत्यादि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More