स्वर्गीय रामनगीना सिंह इंटर कॉलेज में टॉपर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गाजीपुर: जखनिया के ग्राम सभा अलीपुर मदरा के उत्कृष्ट शिक्षण संस्थान में अपनी पहचान रखने वाले स्वर्गीय राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज में उप जिलाधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव एवं कोतवाली भुडकुडा़ की कोतवाल तारावती की उपस्थिति में विद्यालय के टापर छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं मेडल के द्वारा सम्मानित किया गया टापर आए हुए छात्र-छात्राओं को मोबाइल टेबलेट देकर एसडीएम ने सम्मानित किया।

इसी क्रम में उप जिला अधिकारी आशुतोष कुमार श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में बच्चों को गर्मी की होने वाली छुट्टियों के तहत बच्चों को उन्होंने कहां की कि कम से कम पूरे छुट्टी में आप धार्मिक पुस्तक जरूर पढ़ें इससे आपको आने वाले समय में इसके महत्व वह इसकी जरूरत का जो लाभ है वह आपको जरूर मिलेगा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम सरस्वती वंदना के साथ एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वर्गीय राम नगीना सिंह इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल राम प्रीत सिंह, प्रबंधक अटल कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वानंद सिंह झुन्ना, अखिलानंद सिंह, अजीत सिंह काली, जितेंद्र कुशवाहा, सहित विद्यालय की समस्त अध्यापक एवं अध्यापिका की गरिमामय उपस्थिति रही वही आए हुए आगंतुकों का प्रबंधक अटल कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More