गिरिडीह: जिले में बगोदर थाना क्षेत्र के जामुनिया नदी के पास रेत पर एक युवक का शव मिला है। बताया जाता है कि जब मंगलवार की सुबह कुछ ग्रामीण नदी की तरफ गए तो रेत पर एक शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले कर जाँच में जूट गई। इधर मृतक युवक की पहचान हजारीबाग के बिष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के बरांय बाराघाट निवासी अनिल कुमार यादव के रूप में हुई है।
बरांय के मुखिया राजेंद्र कुमार मंडल ने बताया कि युवक दैनिक मजदूरी का काम करता था और वह प्रतिदिन मजदूरी करने के लिए बगोदर जाता था। सोमवार को भी मजदूरी करने के लिए बगोदर गया था।जब शाम में युवक घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं मिला। उधर मंगलवार की सुबह युवक का शव नदी किनारे मिलने की सूचना परिजनों को मिलते ही इलाके में मातम छा गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।वहीं ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे लग गई।सूचना मिलते ही विधायक विनोद सिंह व बगोदर प्रमुख आशा राज पहुंचे।
Comments are closed.