लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मध्य के 0वी भारती का कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट ज्ञान चन्द ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

लखनऊ
दारुल सफा विधायक निवास बी ब्लॉक कामन हाल में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से भारी संख्या में आए प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के 0वी भारती को अंग वस्त्र व फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष के 0वी भारती ने सर्वप्रथम उपस्थित राष्ट्रीय पदाधिकारियों प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिलों से आए जिला अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं प्रति आभार प्रकट किया। सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी का गठन वार्ड , पंचायत, ब्लॉक, एवं बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करें। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पार्टी के संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री पद्मभूषण रामविलास पासवान एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के विचारों एवं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

साथ ही साथ प्रत्येक जिले में बूथ स्तर पर विशेष सदस्यता अभियान चलाकर अधिक से अधिक जनमानस को जोड़कर पार्टी के संगठन को मजबूत करें। प्रदेश अध्यक्ष के सभी प्रदेश पदाधिकारियों जिला अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों को 25000 सदस्य भी बनाने का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पार्टी का किसी भी राजनीतिक पार्टी से चुनाव में गठबंधन नहीं है, पार्टी आगामी स्थानीय निकाय पंचायत चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। इसके लिए पार्टी जाएं बनर्जी को प्रदेश चुनाव संचालन प्रक्रिया कमेटी का चेयरमैन कोशिश करती है। उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता महेश भदौरिया तथा संचालन शिव बहादुर पासवान एवं मीडिया प्रभारी विवेक तिवारी के द्वारा हुआ।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More