पहले गोली मारी; चेहरे को पत्थर से कुचला,फिर शरीर में लगा दी आग

युवक की नृशंसतापूर्वक हत्या की वारदात

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

सरायकेला।

समाज में इन दिनों बढ़ते अपराध तथा अपराधियों द्वारा जघन्य तरीके अब आम बात होकर रह गए हैं।ऐसे में इंसान के साथ ही साथ इंसानियत भी दम तोड़ती जा रही है।कुछ ऐसे वारदात भी सामने आ जाते हैं,जिसे जानकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं।एक ऐसी ही घटना बुधवार को झारखंड के

सरायकेला-खरसावां जिले में घटी है। जिसमें गम्हरिया थाना क्षेत्र के यशपुर गांव में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई।बताया जाता है कि यशपुर पुल के पास एक अज्ञात युवक को पहले गोली मारी गयी। इसके बाद पहचाने छिपाने की नीयत से चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इतने से भी अपराधियों का मन नहीं भरा तो उसके शरीर को आग के हवाले कर दिया। जिससे युवक का शरीर पूरी तरह से जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ। पुलिस जांच पड़ताल तेज कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक,गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पुल के पास एक छोटी नाली के ऊपर से बुधवार को लगभग 30 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ।पुलिस के मुताबिक, शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसके छाती में गोली मारी गयी। इसके बाद पहचान छुपाने के उद्देश्य से उसके चेहरे को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शरीर में आग लगा दी गयी।पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पायी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पत्थर को जब्त करते हुए घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया।

पहले मृतक की पहचान की कोशिश की जा रही है। साथ ही इस मामले में संलिप्त लोगों की खोजबीन की जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More