सड़क पर हाईवे जाम कर धरना प्रदर्शन करने वाले कोंग्रेसियो पर मुकदमा दर्ज

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आगरा: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के विरोध में जाम लगाकर प्रदर्शन करने में कई कांग्रेसी नेता फंस गए हैं। पुलिस ने जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष और यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सहित 31 लोगों पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा अज्ञात आरोपी भी बनाए गए हैं। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने हाईवे पर प्रदर्शन कर जाम लगाया था।

लोगों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए धारा 144 लगी है। दो से तीन किलोमीटर तक वाहन फंस गए थे। प्रदर्शन से अराजकता और अफरातफरी का माहौल पैदा हुआ। दुकानदार अपनी दुकानें बंद करके चले गए। समझानेे पर भी कार्यकर्ता नहीं माने। इस पर एसआई दिलावर सिंह की तरफ से धारा 144 के उल्लंघन, बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के पास वीडियो भी हैं। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर सकती है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More