लखनऊ: समाजवादी पार्टी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए भाजपा सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जन आंदोलन चलाएगी। जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर पर इसकी कार्ययोजना बनेगी। गांवों में चौपाल होगी। इसमें भाजपा की गलत नीतियों से लोगों को वाकिफ कराया जाएगा।यह फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। पार्टी लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखेगी।राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि सपा ने राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका निभाने की पहल कर दी है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व पर अन्य राज्यों के नेता भी एकजुट हो रहे हैं।
Comments are closed.