आगरा: फतेहाबाद रोड स्थित होटल में बृहस्पतिवार को नौकरी का झांसा देकर एक युवक को बुलाकर लूट लिया गया।ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के रहने वाले अंशुल ने नौकरी का विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में एक नंबर लिखा था। बात करने पर एक युवती ने बात की। बृहस्पतिवार को उसे फतेहाबाद मार्ग स्थित होटल में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया। होटल के कमरा नंबर 201 में पहुंचते ही 5-6 लोग मिले। इनमें किन्नर भी थे। उन्होंने घेर लिया।उससे कागजात के साथ एटीएम कार्ड छीनने लगे। उसने मना किया। इस पर पकड़कर कपड़े उतार दिए। बस अंडरवियर ही छोड़ा। वीडियो बनाने लगे। इस दौरान डेबिट कार्ड का पिन पूछने लगे।
डर की वजह से उसने बता दिया। वो एटीएम की मदद से रकम ट्रांसफर करने लगे। मगर, रकम नहीं थी। इस कारण कुछ नहीं हुआ। उसकी पिटाई लगा दी। उसके कपड़े उतार दिए।शोर मचाने पर होटल के कर्मचारी आ गए। मगर, उन्होंने भी बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि आरोपियों से ही अपना किराया मांगने लगे।कर्मचारियों ने उसे पकड़ने का प्रयास नहीं किया। अंशुल ने पुलिस को सूचना दी। पीआरवी पहुंच गई। बाद में थाना ताजगंज पुलिस आई। होटल के मैनेजर और एक कर्मचारी को हिरासत में लिया गया। उनसे पूछताछ की जा रही है।सीसीटीवी फुटेज से आरोपियोंं की पहचान होगी। होटल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका है। युवक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
Comments are closed.