देर रात मेला देखकर घर लौट रही नाबालिग बहनो से आठ युवको ने किया दुष्कर्म

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

फतेहपुर: जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया है। शोभन सरकार के मेले से 17 साल की किशोरी और उसकी छोटी चचेरी बहन (15), छोटी बहन (10) और भाई (12) घर रात करीब 11बजे लौट रहे थे। यह लोग मेला स्थल से कटरी मार्ग पर पहुंचे थे।तभी गांव के ही आठ युवकों ने चारों को पकड़ लिया। भाई और छोटी बहन को दो युवक एक किनारे ले गए और बंधक बना लिया।

इसके बाद दोनों बहनों से बारी-बारी से आठ युवकों ने दुष्कर्म किया। आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित किशोरियां घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई।उन्होंने 1090 पर सूचना दी। घटना के बाद थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने 6 युवकों को पकड़ा है। एसपी राजेश कुमार सिंह मौके पर घटना की जांच करने पहुंचे। एसपी ने बताया कि भाइयों को पकड़ा गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़ित किशोरियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More