आगरा के बटेश्वर में यमुना नदी में नहाने आए चार युवक नहाते समय पानी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद स्थानीय नाविक और गोताखोरों ने तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक लापता हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। स्थानीय गोताखोरों और परिजनों की मदद से लापता युवक की यमुना नदी में रेस्क्यू कर खोजबीन जारी है।
मामला थाना बाह क्षेत्र के अंतर्गत तीर्थ धाम बटेश्वर के यमुना घाट का है। पातीराम पुरा से बटेश्वर यमुना नदी में स्नान करने के लिए युवकों का ग्रुप पहुंचा था। तभी नहाते समय हादसा हुआ। स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर है और तलाश में जुटी है। वहीं थाना प्रभारी बाह ने बताया कि लापता युवक के मोबाइल पर कॉल लगाई गई। दूसरी ओर से बार बार फोन काटा जा रहा है। मामला संदिग्ध है। जल्द ही सर्विलांस टीम की मदद से सच्चाई सामने आ जाएगी।
Comments are closed.