मेट्रो स्टेशन की दीवार पर महिला सशक्तीकरण को समर्पित थीम पर महिला कलाकारों द्वारा तैयार कलाकृतिका लोकार्पण किया

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजनों की श्रृंखला में डीएमआरसी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें शहरी महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए काम करने वाली एक गैर-लाभकारी संस्था, वेदिका फाउंडेशन के सहयोग से दिल्ली मेट्रो द्वारा द्वारका सेक्टर-14 मेट्रो स्टेशन पर ‘महिलाओं का शहर – दिल्ली-एनसीआर’ विषय पर एक भित्ति चित्र तैयार कराया है।

प्रबंध निदेशक डीएमआरसी विकास कुमार तथा दिल्ली मेट्रो की प्रथम महिला डॉ.शालिनी सिंह ने भारत के विभिन्न हिस्सों से आई महिला कलाकारों द्वारा बनाए गए इस भित्ति चित्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वे सभी महिला कलाकार भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने स्टेशन की इस दीवार पर ये म्यूरल तैयार किया है।

यह भित्ति चित्र इस बात का परिचायक है कि दिल्ली-एनसीआर किस प्रकार ‘महिलाओं का महानगर’प्रतीत होता है, जहां महिलाएं स्वतंत्र और निडर होकर शहर में घूम सकती हैं। दिल्ली की विभिन्न आयु वर्गों की मस्त-मौला महिलाएं दिल्ली के सार्वजनिक जीवन में अपनी पैठ बना रही हैं। इस भित्ति चित्र के अलावा महिला यात्रियों व डीएमआरसी की महिला कर्मचारियों के लिए इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से पहले प्रश्न-मंच और स्लोगन प्रतियोगिताओं तथा कॉर्पोरेशन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More