तगादा करके घर लौट रहे व्यापारी से चार लाख की लूट

 

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज

रिपोर्ट – विष्णु कान्त शर्मा

आगरा में सोमवार दोपहर को बर्तन व्यापारी श्याम लालवानी से बदमाश चार लाख रुपये लूट ले गए। वह धौलपुर राजस्थान से तगादा करके स्कूटर से लौट रहे थे। पुलिस ने तलाश शुरू की तो राजस्थान सीमा पर स्कूटर लावारिस मिला, रुपये गायब थे।

श्याम कमला नगर स्थित तेज नगर निवासी हैं। दरेसी नंबर दो में उनका बर्तन का व्यापार है। राजस्थान के धौलपुर स्थित सहपऊ में मेला लगा है जिसमें व्यापारियों को माल भेजा था। सोमवार को बाजार में बंदी थी इसलिए वो तगादा करने स्कूटर से गए थे। दोपहर में 2:15 बजे लौट रहे थे। स्कूटर की डिकी में 4 लाख रुपये रखे थे।

सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर गांव अयेला के पास नगला केहरी में लघुशंका के लिए स्कूटर रोका था। तभी बाइक पर दो बदमाश आए। एक ने स्कूटर की चाबी छीन ली, दूसरे ने सड़क से उन्हें खेत में धक्का दे दिया। इसके बाद एक बदमाश स्कूटर को खेरागढ़ तो दूसरा बाइक से सैंया की तरफ चला गया। उन्होंने शोर मचाया। कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी दौड़े, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

उन्होंने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। श्याम ने बताया कि बदमाश काले रंग की बाइक से थे। एक ने चेहरा पर कपड़ा बांध रखा था। उसकी उम्र 30-32 साल थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सैंया-खेरागढ़ मार्ग पर राजस्थान की सीमा के पास स्कूटर खड़ा मिल गया। उसकी डिकी में रुपये नहीं थे।

जांच में पता चला कि बदमाश व्यापारी का पीछा सहपऊ से करते आ रहे थे। श्याम ने लघुशंका के लिए स्कूटर रोका ही था, तभी पहुंच गए। उनको यह भी पता था कि डिकी में रकम रखी है। इसलिए स्कूटर लूट ले गए। एसीपी महेश कुमार ने बताया कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम लगी हुई हैं।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More