जनप्रतिनिधियों को हर कार्य में मिले प्राथमिकता-अखिलेश सिंह डिंपल

राष्ट्रीय जजमेन्ट न्यूज़

रिपोर्ट

सुल्तानपुर: विकासखंड दुबेपुर स्थित सभागार में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह डिंपल के उपस्थिति में प्रधान संघ अध्यक्ष नागेंद्र सिंह जी की अध्यक्षता में विकासखंड के सम्मानित प्रधान,खंड विकास अधिकारी संदीप सिंह ,तकनीकी सहायक,ग्राम विकास अधिकारी,एडीओ पंचायत, के मध्य एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रधान बंधुओं के समक्ष विद्यमान विभिन्न समस्याओं पर गहन चर्चा की गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश प्रताप सिंह डिंपल ने कहा दुबेपुर विकासखंड के प्रधानों की जो भी समस्याएं होगी उसके लिए उच्च अधिकारियों से बात करके निस्तारण कराया जाएगा पेंशन,आवास, नरेगा के पक्के कार्यों की स्वीकृति,आदि विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More