उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक : यूपी मे बढ़ी विकासदर, पुलिस का कार्य सरहानिए

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

संवाददाता

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय योगदान करने वाली हस्तियों को बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान-2023 से सम्मानित किया। बरेली के सिविल लाइंस स्थित होटल रमाडा में रविवार को आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश का क्या हाल था? किसी से छुपा नहीं है। बरेली हो या प्रदेश का कोई जिला कोई शहर हो कुछ माफिया और लुटेरे सड़कों पर घूमते थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। ‘पुलिस का इकबाल कायम हुआ’

उन्होंने कहा कि व्यवसायी वर्ग दिनभर की बिक्री को घर ले जाने के लिए चिंतित रहता था। दोपहर बिक्री का पैसा घर या बैंक में जमा करता था लेकिन हमारी सरकार ने 2017 के बाद परिवर्तन किया। खाकी वर्दी का इकबाल कायम हुआ। अपराधियों में पुलिस का भय है।

पहले लोग अनायास झगड़े खड़े कर लेते थे लेकिन अब कानून का झंडा खड़ा है। उत्तर प्रदेश में कानून का पालन करने की आदत लोगों में बनती जा रही है। यह तभी संभव हुआ कि आज उत्तर प्रदेश में चर्चा अपराध की नहीं बल्कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की चर्चा हो रही है।
‘पुलिस का इकबाल कायम हुआ’

व्यवसायी वर्ग दिनभर की बिक्री को घर ले जाने के लिए चिंतित रहता था। दोपहर बिक्री का पैसा घर या बैंक में जमा करता था लेकिन हमारी सरकार ने 2017 के बाद परिवर्तन किया। खाकी वर्दी का इकबाल कायम हुआ। अपराधियों में पुलिस का भय है।

पहले लोग अनायास झगड़े खड़े कर लेते थे लेकिन अब कानून का झंडा खड़ा है। उत्तर प्रदेश में कानून का पालन करने की आदत लोगों में बनती जा रही है। यह तभी संभव हुआ कि आज उत्तर प्रदेश में चर्चा अपराध की नहीं बल्कि ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट की चर्चा हो रही है।

आज प्रदेश के हर जिले में कुछ न कुछ विशेष है। एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत हर जिलों के उत्पादों को प्रमोट किया जा रहा है। आज बरेली भी बदल रहा है। बरेली को हम वर्ल्ड क्लास सिटी बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आगामी बजट उत्तर प्रदेश के चतुर्मुखी विकास का ढांचा होगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More