देर रात एक युवक की साप के काटने से मौत सदमे में बड़े भाई को पड़ा दिल का दौरा

राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

बरेली: जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।कस्बा शाही के मोहल्ला गांधी नगर निवासी मुंशीलाल मंगलवार देर शाम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगा रहे थे। रात करीब 11 बजे उन्हें सांप ने डस लिया। मुंशीलाल किसी तरह घर पहुंचे। परिजन बेहोशी की हालत में उन्हें फतेहगंज पश्चिमी के हकीम के पास ले गए। कई जगह झाड़फूंक कराने के बाद देर रात अस्पताल ले गए, जहां उन्हें चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना शाही थाना पुलिस को दी।

पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इधर, भाई की मौत का सदमा बड़े भाई सूरजपाल (50) बर्दाश्त नहीं कर सके। बुधवार सुबह करीब नौ बजे उन्हें हार्टअटैक पड़ गया। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। दो सगे भाइयों की मौत से परिवार में चीत्कार मच गई। गमगीन माहौल देख हर किसी को आंखें नम हो गईं। पूरा कस्बा शोक के कारण सन्नाटे में डूब गया। सूचना पाकर बरेली सांसद संतोष कुमार गंगवार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा भी शोक जताने पहुंचे।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More