सुल्तानपुर: कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा अभियान आज बीही निद्दूरा न्याय पंचायत के सुखबड़ेरी व हैधनाखुर्द चलाया गया। इस अभियान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरशद पवार जिला सचिव मो इमरान व अतिउल्ला अंसारी व बीही निद्दूरा न्याय पंचायत अध्यक्ष बौद्ध कुमार सुखबड़ेरी व हैधनाखुर्द ग्राम पंचायत के घर घर व खेत खलिहान में पहुंचकर राहुल गांधी का संदेश पत्र देकर उन्हें जागरूक कर रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरशद पवार ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार से व्यापारी, नौजवान व किसान सब परेशान हैं।
युवाओं को न तो रोजगार मिल पा रहा है और न ही व्यापारियों को व्यापार करने में सहूलियत। महंगाई के चलते किसानों को उपज का मूल्य ही नहीं मिल पा रहा है। जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है। देश की जनता कांग्रेस को आशा भरी निगाह से देख रही है। बताते चलें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के बाद लोगों के घर घर तक पहुंचने का विकल्प हाथ जोड़ो यात्रा अभियान के माध्यम से ही निकाला गया पूरे देश में इस यात्रा को सफलता पूर्वक संपन्न करने हेतु कांग्रेसी दिलो जान से जुटे हैं।
Comments are closed.