आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को साकार करेगा बजट

भाजपा ने बजट की सराहना की, जिलाध्यक्ष बोले बजट में हर वर्ग का रखा गया ध्यान

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

सुलतानपुर: भारतीय जनता पार्टी ने मोदी सरकार 2.0 में वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा पेश किए गए आखिरी पूर्ण बजट को ऐतिहासिक बताया है.भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ• आरए वर्मा ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा बजट में हर वर्ग के विकास का ध्यान रखा गया है।उन्होंने कहा टैक्स में तगड़ी छूट देकर सरकार ने 8 करोड़ टैक्स पेयर्स व नौकरी पैसे वालों को बड़ा तोहफा दिया है।उन्होंने कहा कहां अब सात लाख तक कमाई करने वाले लोगों को कोई भी टैक्स नहीं देना होगा।उन्होंने कहा महिला किसान, युवा व देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने बजट में बड़ा ऐलान किया है।

काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने बजट की सराहना करते हुए कहा केन्द्र सरकार का बजट आत्मनिर्भर भारत बनाने के संकल्प को साकार करेगा। इस बजट से वंचित व गरीबों को बहुत मजबूती मिलेगी।प्रधानमंत्री आवास योजना का बजट बढ़ाकर सरकार ने प्रत्येक गरीब को आवास देने के संकल्प को पूरा करने का एजेंडा भी सेट कर दिया है।पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा केंद्र सरकार का बजट भारत को सामर्थ्यवान भारत बनाने का बजट है। उन्होंने कहा इस यह भारत के भविष्य का बजट है।यह बजट भारत को विश्व गुरु बनाने में मील का पत्थर साबित होगा और भारत का डंका पूरी दुनिया में बजेगा।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More