ऑटो में सवारी के रूप में सवार बदमाशों ने होटल के शेफ का मोबाइल नगदी एवं चार्जर लूटा

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

गाजियाबाद: विजयनगर क्षेत्र में बदमाश ऑटो चालक और सवारी बनकर घूम रहे हैं।क्रॉसिंग रिपब्लिक के महाराणा विहार निवासी ललित कुमार आगरा के द ओबरॉय अमर विलास होटल में शेफ है। ललित का कहना है कि 29 जनवरी को गाजियाबाद के लिए बस से चले। नोएडा में रात साढ़े 10 बजे बस से उतरे और यहां से फिर सेक्टर-62 तक ऑटो से आए। सेक्टर-62 से उन्होंने फिर घर जाने के लिए दूसरा ऑटो पकड़ा।उनका कहना है कि उस ऑटो में पहले से कई सवारी बैठी थीं।

जैसे ही वह उसमें बैठे कुछ दूर चलने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो दूसरी दिशा में घूमा लिया और विजयनगर क्षेत्र में एक फ्लाईओवर के नीचे ले गया। वहां ऑटो चालक और ऑटो में बैठी सवारियों ने उनसे लूटपाट की।बदमाशों ने उनसे उनका मोबाइल फोन, 14800 रूपये, हेडफोन और चार्जर लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने उनसे पेटीएम का पासवर्ड भी लिया और उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी नगर अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More