सिटी स्टेशन के पास पुरानी धर्मशाला की खुदाई कार्य के दौरान अचानक तीन मकान व मंदिर गिरने से तीन लोग दब गए बच्ची की मौत

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

आगरा: जिले में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसा हरी पर्वत थाना क्षेत्र के घटिया रोड स्थित सिटी स्टेशन के सामने हुआ। यहां पुरानी धर्मशाला स्थित है। कई दिनों से इसकी खुदाई का काम चल रहा था। गुरुवार की सुबह तीन मकान और एक मंदिर भरभराकर गिर गया। खबर फैलते ही लोगों ने मलबा निकालने का प्रयास शुरू कर दिया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तकरीबन एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों को बाहर निकाला। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र की हालत नाजुक बनी हुई है।

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वह आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने पीड़ितों को ढांढस बंधाया।आसपास के लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। मलबा हटाकर देखा जा रहा है कि कोई और तो नहीं दबा है। अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है।3 लोग घायल हुए हैं। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई जनहानि नहीं है। इस घटना के लिए जो भी दोषी है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More