एक युवक को देर रात फोन करके बहाने से बुलाकर युवक की हत्या कर डेढ़ किमी दूर ले जाकर जला देने का मामला

राष्ट्रिय जजमेन्ट न्यूज़

रिपोर्ट

जौनपुर: मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के नारायणडीह गांव निवासी हिंदू इंटर कालेज के रिटायर्ड लिपिक रधुराज यादव के पुत्र विनोद यादव उर्फ हन्कू यादव (24) की हत्या कर शव को पुआल के सहारे जला दिया गया। परिजनों को तब हुई जब सुबह किसी ने जले हुए शव को देखा। परिजनों के मुताबिक विनोद यादव घर पर ही रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। मंगलवार की रात को आठ बजे वह अपने कमरे में सो रहा था। रात दस बजे किसी का फोन आया तो वह कमरे से बाहर निकल गया। परिजनों ने सोचा कि वह अभी आ जाएगा।

परिजन भी सो गए सुबह उठे तो विनोद अपने बिस्तर पर नही था। परिजनों को चिंता हुई और खोजबीन शुरू हो गई।बुधवार की सुबह आठ बजे किसी ने जानकारी दी कि एक युवक को नारायणडीह गांव के बरौलडीह के पास रामकुमार के बगीचे में एक टिन शेड के नीचे जलाकर मारा गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो विनोद के शव का हाल देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस को जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम से पता चल पाएगा कि मामला क्या है।युवक की अभी शादी नही हुई है। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More