मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार दो युवको की बाइक आवारा पशु से टकरा गई ,28 वर्षीय युवक की मौके पर मौत

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

अमरोहा: क्रेशर से मजदूरी करके घर वापस लौट रहे मजदूरों की बाइक सड़क पर घूम रहे छुट्टा पशु से टकरा गई। हादसे में एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया है। ये हादसा शनिवार की रात नौगांवा सादात थानाक्षेत्र में खेड़का गांव के नजदीक हुआ। शनिवार की रात गांव दौलतपुर निवासी अनीस अहमद(28) और यहीं के रहने वाले अच्छन खंडसाल कलां गांव स्थित क्रेशर से मजदूरी कर बाइक से लौट रहे थे।

बाइक खेड़का गांव के नजदीक पहुंची तभी अचानक रास्ते पर छुट्टा पशु आ गए। जिसके बाद उनकी बाइक पशुओं से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अनीस अहमद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अच्छन का उपचार शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक अनीस के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। सीओ विजय कुमार राणा ने हादसे की जानकारी होने से इंकार किया है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More