सीतापुर:गोंदलामऊ क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमदपुर में नरेन्द्र कुमार पुत्र मालिक ने पंचायत सचिव पर 10000 रुपये घूस लेने का आरोप लगाया है वह आरोप निराधार है जबकि नरेन्द्र के पिता मालिक का पूरा मकान पक्का बना हुआ है। जिसमें चार से पाँच कमरे बने हुए हैं वही जब लाभार्थी के घर पर जाँच टीम पहुँची थी तो मौके पर पक्के मकान में रह रहा था।
जैसे ही लाभार्थी का आवास सूची से नाम कटने की सूचना हुई। वह पंचायत सचिव पर घूस मांगने का आरोप लगाने लगा ।और जो कच्चा मकान पुराना था।उसमे जाँच टीम जाने के बाद से रहने लगा वही ग्रामीणों की माने तो वह जाँच के पहले पक्के मकान में रह रहा था।वही सरकार कह रही किसी भी अपात्र को आवास न मिलने पाए।
Comments are closed.