बरेली: सुरेश तोमर की संपत्तियों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
बरेली बदायूं की संपत्तियों की जांच शुरू|
RJ news
बरेली :कटरी कांड के मुख्य आरोपी रायपुर हंस निवासी सुरेश पाल सिंह की पुलिस और प्रशासन ने हिस्ट्रीशीटर खोल दी है| प्रधान की संपत्ति के आकलन के लिए आईजी डॉ राकेश सिंह ने बरेली और बदायूं के एसएसपी को निर्देश दिए हैं |पुलिस बरेली और बदायूं में सुरेश की संपत्तियों की जांच करने में जुट गई है |उसकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने की पूरी तैयारी हो रही है |साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें मुरादाबाद आगरा और बरेली में लगातार दबिश दे रही हैं| 5 टीमें बरेली में दबिश देकर उसकी गिरफ्तारी की कोशिश में लगी हुई है |लेकिन पुलिस अभी तक हत्या के किसी आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी है| सुरेश प्रधान का परिवार बदायूं के उझानी कस्बे के केलाखेड़ा मोहल्ले में रहता है| मोहल्ले में उसका आलीशान मकान है |और उसके पास कई कीमती गाड़ियां भी है| पुलिस उसकी संपत्तियों की जांच पड़ताल कर रही है |साथ ही उसके आय के साधन भी खंगाले जा रहे है|
आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली
Comments are closed.