बरेली वासियों को कूड़े से जल्द मिलेगी निजात 24 करोड़ की लागत से बन रहा सॉलिड वेस्ट प्लांट|
RJ news
बरेली : नगर वासियों को जल्द ही कूड़े की समस्या से निजात मिलने वाली है| बरेली शाहजहांपुर क्षेत्र में संथरापुर के पास लगभग 24 करोड़ की लागत से कूड़े के निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोग्राम तैयार किया जा रहा है |जो लगभग 80% तक पूर्ण हो चुका है| इसके अप्रैल तक पूरा होने की संभावना है| नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शुक्रवार को प्लांट का जायजा लेकर उसे शीघ्र चालू कराने के निर्देश दिए |नगर आयुक्त ने बताया कि शासन से प्लांट के धनराशि की तीन किस्त जारी हो चुकी है |केवल धनराशि की आखिरी किस्त रह गई है | प्लांट चलने के बाद लगभग 5 लाख टन कूड़ा रोजाना निस्ता रित होगा|
आर के शर्मा राष्ट्रीय जजमेंट न्यूज़ बरेली
Comments are closed.