मैनपुरी:जिले में बेवर थाना क्षेत्र के महमूदिया गांव का मामला है। गांव निवासी प्रभात सिंह की शादी वर्ष 2018 में किशनी थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी सुरुचि (24) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा। प्रभात शराब पीने का आदी है। इससे आए दिन उसका अपनी पत्नी से झगड़ा होता था।सोमवार की रात प्रभात शराब पीकर घर आया। इसके लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद मंगलवार की सुबह सुरुचि का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
परिवार वालों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयाना किया। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों से बात करके जानकारी ली। मामले में मृतका के भाई शिव स्वरूप ने ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
Comments are closed.