शाहजहांपुर: मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एआरटीओ शांति भूषण पांडेय के नेतृत्व में आईएमए के अध्यक्ष वरिष्ठ डॉक्टर विजय पाठक(सर्जन), सत्यानंद हॉस्पिटल के एमडी डॉ गौरव मिश्रा ने यातायात माह में जन मानस को जागरूक करते हुए कहा है कि सभी लोगो को यातायात नियमो का पालन सावधानी पूर्ण तरीके से करना चाहिए। जिससे सुरक्षित रह सके। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने कहा कि कोहरे में यात्रा बहुत आवश्यक होने पर ही करे।
बाइक पर हेलमेट और चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट जरूर लगाएं। फ़ाग लाइट और रिफ्लेक्टर लगाए तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल न चलाये। यातायात नियमो का पूर्ण रूपेण पालन करे। सबसे ज्यादा दुर्घटना जल्दबाजी और लापरवाही के कारण होती है। जन मानस को जागरूक करने के लिए वरिष्ठ डॉक्टर विजय पाठक(सर्जन) तथा सत्यानंद हॉस्पिटल के एमडी डॉक्टर गौरव मिश्रा ने सभी से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा माह में यातायात जागरूकता कार्यक्रम जगह जगह करके लोगो को रोककर नियम एवं कानूनों से अवगत कराया जा रहा है।
Comments are closed.