लखनऊ: पॉलीटेक्निक चौराहे पर शनिवार दोपहर चालक ने बच्ची पर कार चढ़ा दी। हादसे में बच्ची टायर में फंस गई। यह देख ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कार रुकवाई और बोनट उठाकर बच्ची को निकाला। कार थोड़ी से आगे बढ़ जाती तो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो जाती।टीएसआई देश दीपक ने बताया कि दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब कमता की तरफ से एक कार तेजी से आ रही थी। गोमतीनगर जाने के लिए चालक ने लेफ्ट लेन से कार को निकाला।इस दौरान वहीं पर खड़ी बच्ची कार के नीचे आकर टायर में फंस गई।
यह देख सहयोगी के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और कार रुकवाई।टीएसआई ने बताया कि बच्ची निकल नहीं पा रही थी। इस पर चार-पांच लोगों ने मिलकर कार को बोनट से उठाया और बच्ची को खींच लिया। इससे बच्ची घायल हो गई।इसके बाद कार चालक व बच्ची को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। पॉलीटेक्निक चौकी प्रभारी भरत पाठक ने बताया कि बच्ची चौराहे पर मांगकर खाती है।चालक ने इलाज के लिए बच्ची को पैसे भी दिए। बच्ची के परिजनों की तरफ से शिकायत न आने पर कार चालक को छोड़ दिया गया।
Comments are closed.