लखनऊ: कृष्णा नगर क्षेत्र स्थित होटल इम्प्रियो ग्रैंड में शुक्रवार को धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि किचन में मौजूद 10 कर्मचारी घायल हो गए।एडीसीपी साउथ मनीषा सिंह ने बताया कि जिस दौरान यह हादसा हुआ उस समय होटल में बिछी गैस पाइपलाइन ठीक की जा रही थी। इस दौरान अचानक धमाका हो गया, जिससे 2 महिला समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी का इलाज हो रहा है। एडीसीपी के मुताबिक, सभी की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल होटल की जांच की जा रही है।
धमाका इतना तेज था कि ग्राउंड फ्लोर से लेकर टॉप फ्लोर तक होटल की खिड़कियों में लगे कांच टूटकर बाहर सड़क तक फैल गए। इसके अलावा फर्श और जीने में लगी टायल्स उखड़ गई और होटल में लगी लिफ्ट भी क्षतिग्रस्त हो गई।आनन- फानन में सभी घायलों को रेस्क्यू कर लोकबंधु हॉस्पिटल इलाज के लिए भेजा गया। जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर है।बताया जा रहा है कि यह होटल शिवम गुप्ता का है, जहां टॉप फ्लोर पर बार बना है। वहीं हादसे के बाद अब कई पहलुओं पर जांच शुरु कर दी गई है।
Comments are closed.