सावित्री बाई फुले जयंती पर निकाली गई जागरूकता रैली

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

वाराणसी:क्षेत्र के जलालपुर मे मंगलावर दोपहर बाद किशोरियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए पदयात्रा निकाला गया पदयात्रा जलालपुर से होते हुए गांव के अम्बेडकर पार्क में पहुंची।इस कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था मनरेगा मज़दूर यूनियन के लोगों ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक एकजुटता का आह्वान किया। इस दौरान हुई सभा की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि महिलाओं को उनका हक दिलाने के लिए जो काम सावित्री बाई फूले ने किया था, पूरा देश उनका कृतज्ञ है।

उन्होंने कहा कि समाज का युवा अब जागरूक होने लगा है इसी जागरूता के बल पर सामाजिक बुराइयों के खिलाफ परिवर्तन की लहर चलेगी।और समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ बालिका शिक्षा और उन को जागरूक करने के लिए जोर देने की जरूरत है सभा को मुख्य रूप से सुरेश राठौर,मुस्तफ़ा, श्रद्धा, निशा, नेहा, रीना, सीता, साधना, पूजा,रेनू आदि ने संबोधित किया। संचालन नेहा ने किया। अंत में पदयात्रियों ने अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का आयोजन आशा विश्वास ट्रस्ट और मनरेगा मजदूर यूनियन के द्वारा किया गया

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More