जरूरतमंदों के लिए समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत बने फरिश्ता

अपनी टीम संग गरीब बच्चों को गर्म कपड़े,मोजा और टोपी बांटकर मनाया नववर्ष

राष्ट्रिय जजमेंट न्यूज़

रिपोर्ट

सुल्तानपुर: कहते हैं जो लोग समाज सेवा करते हैं वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। उनका नाम होता है। सभी धर्मों का मानना भी है कि समाज सेवा का दूसरा बड़ा लाभ यह है कि इससे पुण्य की प्राप्ति होती है। जीवन में पैसा रुपया कुछ साथ नहीं जाता बल्कि व्यक्ति द्वारा किये गये नेक कार्य ही साथ जाते हैं। दुनियां में नहीं रहने के बाद भी लोग उनको याद करते हैं। समाज में जो लोग परेशान हैं उनकी मदद करो तो आत्मिक सुख का अनुभव होगा।जिसे चरितार्थ करते हुए जनपद के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता अखिलेश सिंह पर्वत ने भीषण ठंड के दौरान गरीब व असहाय बच्चो को गर्म कपड़े,मोजा और टोपी का वितरण करते हुए नववर्ष मनाया।

भीषण ठंड में अखिलेश सिंह पर्वत और उनकी टीम के हाथ से गर्म कपड़े मोजा और टोपी पाकर गरीब बच्चो के चेहरे खिल गए। समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत ने कहा इस समय भीषण ठंड पड़ रही है।बहुत से गरीब बच्चो के पास रात में ठंड से बचने के लिए कपड़े कम होते हैं। इसलिए प्रतिदिन की भांति आज नववर्ष पर समाजसेवी अखिलेश सिंह पर्वत अपनी टीम के साथ गरीब बच्चो में गर्म कपड़े मोजा और टोपी बांटकर बच्चो को ठंड से राहत पहुंचाने का काम किया गया है।

बच्चे भी इस भीषण ठंड की रात में टोपी मोजा और कपड़े पहनकर अपना जीवन व्यतीत कर सकें। नव वर्ष पर अखिलेश सिंह पर्वत द्वारा गर्म कपड़े मोजा टोपी बांटे जाने से आमजन भी काफी खुश हैं।लोगों का कहना है कि अखिलेश सिंह पर्वत ने सराहनीय कार्य किया है और गरीब बच्चो को गर्म कपड़े मोजा टोपी मिलने से ठंड से राहत मिलेगी।अखिलेश सिंह पर्वत अब तक दो शादी आधा दर्जन से ज्यादा तेरहवी और 50 से ज्यादा लोगो का इलाज में मदद कर चुके है।

Comments are closed.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More